अटल टनल रोहतांग में हिमपात, कांगड़ा व शिमला में वर्षा

0

रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा सहित अन्य दर्रों में रविवार को लगभग एक फीट तक हिमपात हुआ। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर लगभग तीन इंच हिमपात हुआ है। चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले में वर्षा हुई है। हिमपात और वर्षा कृषि व बागवानी के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। वर्षा गेहूं, जौ, चना और मटर के लिए लाभदायक है। इससे अनाज के दानों में वृद्धि होगी। वर्षा गुठलीदार फलों प्लम, खुबानी, सेब सहित अन्य फलों के लिए भी लाभदायक बताई जा रही है। हिमपात, वर्षा और आंधी के कारण ठंड बढ़ गई है। इससे दिन के तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मार्च के पहले दो सप्ताह तक तेज धूप के कारण तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब दोबारा से ठंड हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here