एसजेवीएन ने शिमला में अपने कारपोरेट मुख्यालय शिमला में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। अस अवसर पर एसजेवीएन की निदेश्क कार्मिक गीता कपूर ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक सिविल एसपी बंसल, सहित अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ये शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गीता कपूर ने कहा कि एसजेवीएन राष्ट्र के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। हम सतत विकास के सभी तीन स्तंभों आर्थिक-विकास, सामाजिक-विकास एवं पर्यावरण विकास को समान महत्व देने में विश्वास करते हैं।
एसजेवीएन की विभिन्न पहल यथा सतलुज आराधना का आयोजन, विभिन्न परियोजनाओं में वृक्षारोपण अभियान, कारपोरेट मुख्यालय तथा परियोजनाओं में ऊर्जा-संरक्षण के उपाय, जनता के मध्य जागरूकता उत्पन्न करने तथा पर्यावरण संवेदनशीलता उत्पन्न करने में सहयोग करते हैं। यह हम में से प्रत्येक का विशेषाधिकार है कि हम पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्कल्पना, पुनर्निर्माण तथा पुनर्स्थापन की दिशा में सजग रूप से योगदान दें, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को जीने के लिए एक बेहतर विश्व प्रदान कर सकें। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, एसजेवीएन ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें फोटोग्राफी, स्लोगन-लेखन तथा अपशिष्ट से सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस बवसर पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
पुरस्कार विजेताअपशिष्ट में सर्वश्रेष्ठ
पुरस्कार,नाम,राशि प्रथम पुरस्कार,नरेश कुमार हेट्टा,10000
द्वितीय पुरस्कार,त्रिभुवन कुमार,8000तृतीय पुरस्कार,गौरव चंदेल,6000
पहला सांत्वना,संजीव कुमार,2000 दूसरा सांत्वना,ईश्वर सिंह,2000
फोटोग्राफी प्रथम पुरस्कार,हर्ष भास्कर मेहता,6000
द्वितीय पुरस्कार,ओपी धीमान,4000तीसरा पुरस्कार,साक्षी धनैक,2000
पहली सांत्वना,शुभम शर्मा,1000दूसरा सांत्वना,अजय शर्मा,1000 स्लोगन विजेता
कार्यकारी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रणय सागर 3000,दूसरा पुरस्कार दिव्या,2000,तृतीय पुरस्कार अजय शर्मा 1000, पर्यवेक्षक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रवीण कुमार 3000, दूसरा पुरस्कार इंदिरा देवी 2000,तृतीय पुरस्कार नरेश वर्मा 1000, कामगार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ललिता वर्मा 3000, द्वितीय पुरस्कार जोखन प्रसाद 2000, तीसरा पुरस्कार अनुपमा स्याल 1000, आउटसोर्स कर्मचारियों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मीरा शर्मा 3000, द्वितीय पुरस्कार मीनाक्षी गोस्वामी 2000, तीसरा पुरस्कार विक्रांत गोस्वामी 1000 रुपए।



