Site icon Satluj Times

काँग्रेस सरकार का ये तानाशाही रवैया बर्दाश्त नही करेंगे : चेतन बरागटा

बागवानों के बार-बार आग्रह करने पर भी प्रदेश की फल मंडियों में सेब दर के हिसाब से बिक रहा है,जिस कारण सरेआम बागवानों के साथ लूट हो रही है। सेब गड में ही बिकना चाहिए जिसकी बागवान पुरजोर मांग कर रहे है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा का कहना है कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार का ये तानाशाही रवैया बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुखे के कारण बागीचे में विभिन्न प्रकार की बीमारिया उत्पन्न हुई है जिससे बागवान परेशान है।आपदा में भी अवसर ढूँड रही काँग्रेस,अपने चहेतों को पी. पी. सेन्टर के माध्यम से दवाइयाँ दे कर अन्य बागवानों के साथ भेदभाव कर रही है।

चेतन बरागटा ने कहा कि सुखे और भारी बारिश- तुफान के कारण बागवान का बहुत नुकसान हुआ है। लगातार उन्होंने बागवान को हुए नुकसान का आंकलन कर बागवान को मुआवज़ा देने का सरकार से आग्रह कर रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार ने मुआवज़ा तो दूर अभी तक नुकसान का आंकलन तक नही करवाया। उन्होनें कहा कि पूर्व बागवानी मंत्री नरेन्द्र बरागटा के बागवानी मंत्री रहते सेब कलेक्शन सेंटर 15 जुलाई से पहले खुल जाते थे,लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक नही खोले है।

चेतन बरागटा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बागवानों के प्रति ये नकारात्मक रवैया क्यों है ये उनकी समझ से परे है। वर्तमान में बागवानों को आ रही दिक्कतों को प्रदेश सरकार समय रहते हल करे,अन्यथा बागवान आपके विरूद्ध सड़क पर उतर कर विरोध करेगा।

Exit mobile version