Site icon Satluj Times

शादी के बंधन में बंधे विक्रमादित्य सिंह की शादी, सिख रिति रिवाज में निभाई रस्में

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के पुत्र व राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह डा. अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में उन्होंने सिख रीति रिवाज के अनुसार शादी की रस्में निभाई। विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। शादी की रस्में बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से पूरी हुई। शादी में परिवार के करीबी लोगों के अलावा राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। विक्रमादित्य ने गुलाबी रंग की शेरवानी पहनी हुई थी और सिर पर नारंगी रंग की पगड़ी पहनी थी। जबकि उनकी पत्नी डा. अमरीन कौर ने सुर्ख़ सुनहरी जरीदार लहंगा और दुपट्टा ओढ़ रखा है, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई है। गहनों में भारी हार, नथ और माथा-पट्टी पहनी हुई थी। सुबह करीब 11 बजे विक्रमादित्य सिंह अपने परिवार जिसमें उनकी माता जो प्रतिभा सिंह, मामा पृथ्वी विक्रम सेन, उनकी बहनें, बहनोई सहित परिवार के कुछ और सदस्य शामिल हुए। विवाह समारोह में राजनीति से जुड़ी कई नामी हस्तियां भी पहुंची थी।

 

Exit mobile version