Site icon Satluj Times

वेतन नहीं मिलने पर पर्यटन निगम कर्मचारियों ने सरकार से गुहार लगाई

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने राज्य के विभिन्न भागों में सेवारत कर्मचारियों के साथ आपात वर्चुअल बैठक की। जिसमें 15 तारीख वेतन नहीं मिलने के संबंध में चर्चा की। परंतु निगम के लगभग बारह सौ कर्मचारियों को अभी अगस्त महीने नहीं मिला है। राज्य पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकमराज व महासचिव राजकुमार शर्मा ने कर्मचारियों से मंत्रणा करने के बाद प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि निगम के कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन दिया जाए। कर्मचारियों के सामने दो वक्त की रोटी खाने, बच्चों के मासिक खर्च चुकाने सहित कई अन्य नियमित देनदारियों का भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में कर्मचारी संघ सरकार से आग्रह करता है कि प्रदेश सरकार निगम कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने के लिए धनराशि प्रदान करे।

Exit mobile version