Site icon Satluj Times

तीन आईएएस को लगाया एसडीएम

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। एसी टू डीसी लीव रिजर्व चंबा इशांत जसवाल को एसडीएम कांगड़ा, एसी टू डीसी लीव रिजर्व विजय वर्धन को एसडीएम रोहडू, एसी टू डीसी लीव रिजर्व सोलन नेत्रा मेटी को एसडीम पालमपुर लगाया गया है। जबकि इन तीनों पदों पर तैनात एचएएस अधिकारियों सोमिल गौतम, सन्नी शर्मा और डा अमित गुलेरिया को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है।

Exit mobile version