Site icon Satluj Times

नया वर्ष हिमाचल के विकास को नई गति देगा: शिव प्रताप शुक्ल

नव वर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर के साथ लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, सामाजिक समरसता और समग्र विकास की कामना की गई। उन्होंने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया, वहीं कमलेश ठाकुर ने लेडी गवर्नर को पारंपरिक हिमाचली शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष हिमाचल के विकास को नई गति देगा।

नव वर्ष की शुभकामनाएं देने पहुंचे राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार तथा विधायक संजय अवस्थी ने भी राज्यपाल से भेंट कर बधाई दी। लोक भवन में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट में पारंपरिक गरिमा के साथ आपसी सौहार्द और सकारात्मक संदेश देखने को मिला, जो नए साल में राज्य के लिए सहयोग, संवाद और विकास की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Exit mobile version