Site icon Satluj Times

सुक्खू सरकार ने 1100 करोड़ के ऋण के लिए किया आवेदन

प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 1100 करो़ड़ का कर्ज लेने के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया है। वर्तमान सरकार ने बीते करीब सवा वर्षा के दौरान अब तक 13400 करोड का कर्ज ले लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पांच सौ करोड़ और छह सौ करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में लिए गए कर्ज का बोझ 80 हजार करोड़ पहुंच गया है। कर्ज के लिए किए गए आवेदन के तहत प्रतिभूतियों की नीलामी आरबीआई के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपने मुंबई कार्यालय में 12 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी । प्रतिस्पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत की जाएंगी।

पूर्व की जयराम सरकार पर ऋण लेने को लेकर सवाल उठाने पर भाजपा सरकार वर्तमान सरकार को लगातार ऋण लेने के लिए घेर रही है। ऐसे में वेतन, पेंशन के अलाव विकास कार्यों के लिए सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। उधर वाटर सैस से सरकार को कुछ आय होने और राहत मिलने की उम्मीद थी। जो न्यायालय के आदेशों के बाद समाप्त हाे गई है।

Exit mobile version