Site icon Satluj Times

राम सबके, कभी भी जा सकते हैं अयोध्या : सुक्खू

-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का नहीं मिला न्योता

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं। हमारे पूजनीय हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी न्योता नहीं मिला है लेकिन अब हम कभी भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। सुक्खू मंगलवार को मनु रंगशाला मनाली में पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। 2027 तक प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर लाई जाएगी। प्रदेश ने विकास की राह पकड़ ली है।

Exit mobile version