मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बहाली के लिए भाजपा विधायकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए साथ चलने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथ में कुछ नहीं है, सीधे प्रधानमंत्री से मिलना होगा। विपक्ष के नेतृत्व में चलने को तैयार हूं। शिमला स्थित राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बात में सुक्खू ने कहा कि उन्होंने आरडीजी को लेकर मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा है। वह चार बार सीतारमण से मिले। वित्तायोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात की। जितनी मजबूती के साथ उन्होंने प्रदेश का पक्ष रखा, उतनी मेहनत कभी भाजपा ने नहीं की। इससे पहले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को अब कुशल वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए कड़े निर्णय लेने पड़ेंगे।
सीतारमण के हाथ में कुछ नहीं, हमें पीएम मोदी से मिलना होगा : सुक्खू

