Site icon Satluj Times

सरकाघाट की होनहार बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम कमाया

सरकाघाट की होनहार बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मंडी का नाम रोशन किया है। कुलदीप ठाकुर की पुत्री रितिका ठाकुर ने ताइक्वांडो नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 10 जनवरी से 12 जनवरी, 2026 तक दिल्ली एनसीआर में आयोजित की गई। जिसमें देशभर से डीएवी संस्थानों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच रितिका ने अपने कौशल, फुर्ती और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर सभी को गौरवान्वित किया।

रितिका ठाकुर वर्तमान में डीएवी संस्था के दयानंद स्कूल शिमला में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। विद्यालय प्रबंधन व खेल प्रशिक्षकों के अनुसार रितिका शुरू से ही खेलों के प्रति समर्पित रही हैं और नियमित अभ्यास व अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। रितिका की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने रितिका को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उम्मीद जताई है कि वह आने वाले समय में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व कर नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

Exit mobile version