संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक|

0

शिमला- 4 अगस्त,  आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव प्रदेश मामलों के सहप्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों से पार्टी के सभी कार्यों को जल्द करने तथा प्रभावी बनाने को कहा। और साथ में यह भी कहा कि इन कार्यक्रमों में लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर होने चाहिए।

आज प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विभाग की बैठक में संजय दत्त ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम न केवल पार्टी के पदाधिकारियों बल्कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए बनाए गए हैं। इन्ही कार्यक्रमों के द्वारा पार्टी के सभी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त होती है।

संजय दत्त ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार, कई अधिकारियों यहां तक कि जजों की जासूसी करवा रहे हैं। भाजपा सरकार का देश की बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के साथ कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश सरकार भी इसी तरह चल रही है। जयराम ठाकुर भी प्रदेश की बढ़ती समस्याओं और महंगाई के चलते आंख बंद करके बैठे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस का चुनाव बहुत ही जरूरी है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सफलता हासिल करनी है।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ज्यादा युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। भाजपा जिस तरह प्रदेश के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं वह बहुत ही दुखद बात है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी। महात्मा गांधी के कहे सिद्धांतों तथा अहिंसा का कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से पालन किया है। उन्होंने कहा कि आज भी हम इसी मार्ग पर चल रहे हैं। जबकि भाजपा अपने मतलब के लिए देश के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी हैं। और साथ ही सभी प्रशिक्षण अधिकारियों के कार्यों की प्रशंशा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश प्रभारी हरी कृष्ण हिमराल ने प्रशिक्षण विभाग की रिपोर्ट देते हुए कहा कि कोरोना काल के चलते सभी जिलों और इलाकों को यह कार्यक्रम जूम ऐप के द्वारा आयोजित किए कांग्रेस के सभी विभागों के साथ प्रशिक्षण दल आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 162 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। जिसमें लगभग 10 हज़ार कार्यकर्ता इससे सहमत हैं। और आने वाले समय में यह संख्या लाखों में बढ़ेगी।

बैठक में सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, पंकज मुसाफिर, राजकुमारी सोनी, अतुल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अलकनंदा हांडा, उदय नंद शर्मा, विद्या सागर चौहान, रीना कुमारी, उषा शर्मा, रीना पुंडीर, वासु सोनी, विक्रम चौधरी, डॉक्टर दलीप धीमान, डॉक्टर ब्रिज विष्टा और संदीप कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here