Site icon Satluj Times

78 दवाओं के सैंपल फेल, 40 हिमाचल में बनी

-उत्तराखंड में निर्मित नौ, उत्तर प्रदेश व पंजाब की तीन-तीन व दिल्ली की दो दवाओं के सैंपल फेल

बीबीएन (सोलन) : केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में देशभर में बनी 78 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें 40 दवाएं हिमाचल के 25 फार्मा उद्योगों में बनी हैं। राज्य दवा नियंत्रक ने संबंधित उद्योगों को नोटिस जारी कर, संबंधित बैच बाजार से वापस मंगवाने की हिदायत दी है। जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं उनमें हृदय रोग, खांसी-जुकाम, रक्तचाप व त्वचा संक्रमण से संबंधित हैं।

सीडीएससीओ ने 1008 दवाओं सैंपल लिए थे, जिनमें से 930 सही पाए गए। हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में निर्मित नौ दवाएं, गुजरात की चार, उत्तर प्रदेश व पंजाब की तीन-तीन, दिल्ली व आंध्र प्रदेश की दो-दो दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

Exit mobile version