Site icon Satluj Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि, प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम भी सुना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा।

कश्यप ने कहा की यह कार्यक्रम हमें जीवन में इस दिशा प्रदान करता है। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें भारत के सभी राज्यों और क्षेत्रों के बारे में पता चलता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की

एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जन्म जयंती पर शत-शत नमन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सह चुनाव प्रभारी देविंद्र सिंह राणा, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सचिव प्यार सिंह कंवर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वी जन्मजयंती पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा की कार्यशैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन प्रणाली पर आधारित है।

Exit mobile version