Site icon Satluj Times

पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात : जयराम

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने बताया की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के 6549 बूथों पर हु  जिसमे 787588 कार्यक्रमों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया की नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल ने देहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना।
कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, अभी पदाधिकारियों, विधायकों और जिला मंडल यूनिट द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम सीधा-सीधा प्रधानमंत्री और देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है कुछ समय से यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित था और अब फिर प्रारंभ हुआ है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात है। तुर्कमेनिस्तान में इस साल मई में वहां के राष्ट्रीय कवि की 300वीं जन्म-जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने दुनिया के 24 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इनमें से एक प्रतिमा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की भी है। ये गुरुदेव का सम्मान है, भारत का सम्मान है।
जून के महीने में दो कैरेबियाई देश सूरीनाम तथा सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस ने अपनी भारतीय विरासत को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। सूरीनाम में हिन्दुस्तानी समुदाय हर साल 5 जून को भारतीय आगमन दिवस और प्रवासी दिन के रूप में मनाता है। यहां तो हिंदी के साथ ही भोजपुरी भी खूब बोली जाती है। जयराम ठाकुर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शक्तिशाली हो रहा है और हमारी संस्कृति का प्रचार है अब देश की सीमाओं को लांघता हुआ प्रचंड रूप से बाहर निकल गया है।
Exit mobile version