Site icon Satluj Times

चिकित्सकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता को बुलाए

प्रदेश के चिकित्सकों की ढाई घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक जारी है जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों की इस हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने 13 मार्च को प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ को वार्ता के लिए बुलाया है। जिससे उनकी मांगों पर चर्चा हो सके और इस हड़ताल को समाप्त किया जा सके। प्रदेश के चिकित्सकों की यह सबसे लंबी हड़ताल चल रही है जिसमें चिकित्सक एनपीए यानी नान प्रैक्टिस अलाउंस की मांग सहित समय पर पदोन्नतियों और रिक्त पदों को भरने और अन्य मांग कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से पहले भी प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की बैठकों के कई द्वारा हो चुके हैं लेकिन मांगे ना माने जाने के कारण चिकित्सक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं और इस दौरान मरीजों को नहीं देखने के साथ रूटिन के ऑपरेशन भी बंद किए हुए हैं। प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजेश राणा ने बताया कि पहले वार्ता के लिए 12 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन मंत्री की व्यस्तता के कारण अब 13 मार्च को निर्धारित की गई है और पेन डाउन स्ट्राइक जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है और आदेश जारी नहीं होते जारी रहेगी।

Exit mobile version