मर्चेंट नेवी अधिकारी की अपात्र पत्नी ने भी लिए 79 हजार लिए: नरदेव कंवर Satlujtimes Staff 1 week ago हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर का कहना है कि बोर्ड के कर्मचारियों व अधिकारियों की सजगता से धोखाधड़ी के 38 मामले सामने आए हैं। उनका कहना था कि मर्चेंट नेवी अधिकारी की अपात्र पत्नी ने 79 हजार लिए। बोर्ड ने ऐसे सभी मामलों में हमीरपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस प्राथमिकी दर्ज की है। धोखाधड़ी के यह जो मामले पाए गए हैं वह बड़सर, भोरंज, हमीरपुर और सुजानपुर के सामने आए हैं। ये भी बताया की दस्तावेजों की छानबीन प्रदेश भर में चलेगी और धोखाधड़ी करने वाला का पता लगाया जाएगा। इसके लिए सभी पंजीकरण की ई केवाईसी होगी। सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों में से 12 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने बोर्ड से अवैध रूप से 9 लाख रुपये से अधिक का लाभ प्राप्त किया है। अब बोर्ड ऐसे धोखेबाज लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज तो कर चुका है। ऐसे धोखेबाजों से धनराशि वापस प्राप्त करने की प्रकिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने गलत जानकारी लेकर मजदूरों का हक छीनने का काम किया। श्रमिकों को 80 करोड़ की देनदारियां चुका दी गई है, जबकि 500 करोड़ की देनदारियां लंबित पड़ी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रचा था षडयंत्र नरदेव सिंह कंवर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021- 22 मे भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए षडयंत्र रचा था। चुनावी लाभ लेने के लिए 4 महीना के भीतर प्रदेश भर में 70 हजार से अधिक लोग पंजीकृत हुए थे। आंकड़ें पेश करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी जिला में 15094, हमीरपुर में 13450, कांगड़ा में 9955, बिलासपुर में 7843, ऊना में 3235 और रामपुर में 4128 लोगों का पंजीकरण किया गया। पंजीकरण करने के लिए केवल मात्र दो रूपये शुल्क था, लेकिन दो हजार शुल्क लिया गया था। नरदेव ने कहा कि अकेले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हल्के में 18 हजार लोगों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल 2021-22 में 80894 लोगों का पंजीकरण किया गया। ढाई साल में 5247 का पंजीकरण हुआ वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 2025-26 में कुल 5247 लोगों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान 70863 मजदूरों की ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि बोर्ड से 470126 लोग पंजीकृत हैं। {{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}Your submission failed. The server responded with {{status_text}} (code {{status_code}}). Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More{{/message}}{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}It appears your submission was successful. Even though the server responded OK, it is possible the submission was not processed. Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More{{/message}}Submitting…