लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने खूब पैसा बहाया है। चुनाव आयोग के व्यय पर्यवेक्षक ने प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर मुहर लगा दी है। खर्च करने के मामले में भाजपा की कंगना रनौत पहले व कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरे स्थान पर हैं। चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव के दौरान खर्च की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये तय की थी। कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार में 94,29,885 रुपये खर्च किए हैं। उन्हें पार्टी की ओर से 50 लाख रुपये का सहयोग मिला था। कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव प्रचार पर 90,20,370 रुपये खर्च किए हैं। पार्टी की ओर से उन्हें 87 लाख रुपये मिले थे।
चुनाव में कंगना ने 94 लाख व विक्रमादित्य ने 90 लाख रुपये किए ख
![](https://satlujtimes.com/wp-content/uploads/2024/09/election.jpg)