हिमाचल प्रदेश के नए सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री का कार्य अनुराग सिंह ठाकुर को दिया गया।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को नया कैबिनेट मंत्री चुना गया। अनुराग सिंह ठाकुर को दो महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। पहला- सूचना एवं प्रसारण और दूसरा- खेल मंत्रालय।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री “अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग सिंह ठाकुर को नए कैबिनेट मंत्री बनने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी। और कहा कि यह राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नए कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से खेलों का स्तर और भी ऊंचा और मजबूत करने के लिए, विशेषकर इंडोर स्टेडियम के निर्माण के बारे में भी बातचीत की। ताकि भविष्य में आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। जिससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में भी मदद मिल सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री और खेल मंत्रालय के नए कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्य के लोगों को यह विश्वास दिलाया कि वह राज्य की प्रत्येक सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।