जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज शिमला में भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव हेतु भाजपा के संकल्प पत्र को जारी किया और कहा कि यह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है जो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश की जनता हिमाचल में रिवाज बदलेगी और फिर से पूरी ताकत के साथ यहाँ कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र महज घोषणापत्र नहीं है बल्कि यह हिमाचल प्रदेश के विकास का हमारा रोडमैप है।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के सभी सांसद, राज्य सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री नड्डा ने कहा कि पिछले बार के विधान सभा चुनाव में हमारे वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली जी ने हमारा संकल्प पत्र लॉन्च किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here