जगत प्रकाश नड्डा ने देर शाम में पिटरहॉफ शिमला में एक पार्टी की बैठक में भाग लिया

0

भाजपा के स्टार प्रचारक 30 को करेंगे “विजय संकल्प अभियान” का आगाज: कश्यप

32 स्टार प्रचारक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

विधानसभा चुनावों में रिवाज बदलने के लिए प्रदेश भाजपा 30 अक्तूबर को विजय संकल्प अभियान के साथ शंखनाद करेगी। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी स्टार प्रचारक 30 अक्तूबर को प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में ’विजय संकल्प अभियान’ के द्वारा चुनावी शंखनाद करेंगे। उन्होंने बताया कि 32 स्टार प्रचारक प्रदेश के विभिन्न ज़िला एंव विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेगें।

सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और हम जनता के समक्ष चुनावी रिपोर्ट कार्ड लेकर उपस्थित हो रहे हैं। कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ड़बल ईंजन सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसमें एम्स जैसा संस्थान हिमाचल को मिलना, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अटल टनल और रेणुका बांध आदि प्रमुख हैं। वंदे भारत एक्सप्रेेस का हिमाचल में चलना अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल के लिए विशेष लगाव का प्रतीक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here