Site icon Satluj Times

पलायन कर रहे उद्योग, सीएम को लिखित में जाएगी जानकारी

-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने माना, उद्योगों पर डाला जा रहा राजनीतिक दबाव

हिमाचल से कई बड़े उद्योग पलायन कर सकते हैं, जिनमें प्राक्टर एंड गेंबल सहित आपस में जुड़े एक दर्जन उद्योगों के नाम हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लिखित में जाएगी। इससे पहले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ऐसी संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी। उद्योग मंत्री ने माना है कि उद्योगों पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा, जिससे ऐसी समस्या उत्पन हुई है।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति लगातार मंत्री को अवगत करवाते रहे हैं कि यहां विद्युत ड्यूटी अन्य राज्यों से अधिक है। इसके अतिरिक्त राजनीतिक हस्तक्षेप भी बढ़ गया है, जिससे उनके सामने कई कठिनाइयां आ रही हैं। सरकार को सहयोग करना होगा, लेकिन अभी तक मिला नहीं पा रहा। ऐसे में वे कंपनियां कहीं और जगह तलाश रही हैं, जिनका यहां से पलायन का मन बन चुका है।

Exit mobile version