Site icon Satluj Times

हिमाचल ने केंद्र से मांगे 2749 करोड़ रुपये

-आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्रीय टीम ने की थी सिफारिश

हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2749 करोड़ रुपये जल्द जारी करने का आग्रह किया है। इस मामले में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। उन्होंने मामला उठाया कि यह राशि जल्द जारी की जाए, जिससे प्रभावितों तक राहत पहुंचाई जा सके। नुकसान का जायजा लेने के लिए आई केंद्रीय टीम ने हिमाचल को 2749 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी।

Exit mobile version