Site icon Satluj Times

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक के किंग पिन बिहार के भरत कुमार व अरविंद कुमार

-पहले भी दे चुके हैं ऐसे मामलों को अंजाम

-तीन से पांच लाख में बेचे प्रश्न पत्र

-आरोपितों के खातों में स्थानांतरित किए 1.25 करोड़

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले के किंग पिन बिहार लक्की सराय से भरत कुमार यादव और नालंदा बिहार के अरविंद कुमार हैं। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्रों के लीक मामले में इन्हीं को मुख्य आरोपी बनाया है। जिन्होंने बिहार, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा स्थित संगठित समूहों व संस्थानों के साथ मिलकर ये खेल रचा। इन दो मुख्य आरोपितों के अलावा सीबीआइ ने 88 अन्य आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। सीबीआइ जांच के ये खुलासा हुआ कि पेपर को लीक करवाने और छह राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों का मायाजाल तैयार करवा कर 1.25 करोड़ रुपये सभी के खातों में ट्रांसफर हुए।

सहबीआइ द्वारा दायर की गई चार्जशीट में भारतीय रेलवे, शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश से संबंधित तत्कालीन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के जेई और जेओए (बिजली बोर्ड), चंडीगढ़ पुलिस के तत्कालीन कांस्टेबल, दिल्ली सरकार के तत्कालीन अधिकारी, एक पूर्व सैनिक और तत्कालीन रक्षा लेखा अधिकारी को भी आरोपित बनाया है। इस जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि दोनों किंग पिन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को चुराया और उसका तीन से पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप है।

सीबीआइ अभी भी खंगाल रही आरोपितों के खाते

सीबीआइ अभी भी इस मामले में शामिल आरोपितों और उनके संपर्क में साथियों और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों को खंगाल रही है। अभी सीबीआइ ने शिमला की सीबीआइ अदालत में दो आरोप पत्र दायर किए हैं। इस संबंध में आने वाले समय में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की जाएगी।

Exit mobile version