Site icon Satluj Times

हिम सिने सोसायटी हिम फिल्मोत्सव-2024 के विजेताओं को 5 लाख पुरस्कार देगी: भारती कुठियाला

हिम सिने सोसायटी हिमाचल प्रदेश द्वारा द्विवार्षिक फिल्म फेस्टिवल हिम फिल्मोत्सव-2024  का आयोजन धर्मशाला जिला कांगड़ा में 19-20 अक्टूबर को  किया जायेगा। यह जानकारी  सोसाइटी की उपाध्यक्ष भारती कुठियाला ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने  बताया कि इस फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में 5 लाख रूपये तक की राशि पुरस्कार के रूप में विजेताओं को प्रदान की जाएगी। फिमोत्सव में डाक्यूमेंट्री फिल्म जिसकी अवधि 30 से 45 मिनट, शॉर्ट फिल्म की अवधि  18से 25  मिनट तथा कैंपस फिल्म्स जिसकी अवधि 05 to 20  मिनट रहेगी को शामिल किया गया है।

फिल्म निर्माण के लिए शामिल विषयों में ऐतिहासिक गौरवशाली हिमाचल, हिमाचल की कला संस्कृति और परम्पराएं, हिमाचल के संदर्भ में देश सेवा और बलिदान, देवभूमि हिमाचल की देव परम्परा, स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल की भूमिका, प्रदूषणमुक्त हरित हिमाचल, वोकल फार लोकल, हिमाचल की सशक्त नारी नियम, खेलों में हिमाचल, संस्कारित हिमाचली रिश्ते, हिमाचल के विविध लोकनायक, आधुनिक और उन्नत हिमाचल, हिमाचल-जल, पल और कल, साहसिक पर्यटन और हिमाचल, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल का योगदान, हिमाचल की प्राचीन सभ्यताएं शामिल हैं।

इसके अन्तर्गत निर्धारित  नियमों में फिल्म/वृत्त चित्र की भाषा हिमाचली या हिंदी में हो। फिल्म/वृत्त चित्र दिए गए विषयों पर ही होनी चाहिए। फिल्म/वृत्त चित्र प्रतिभागियों की मूल प्रति होनी चाहिए, इसके लिए एक प्रमाण पत्र देना होगा। फिल्म/वृत्त चित्र में कोई भी अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। आईपीआर नियमों की पालना की जिम्मेदारी निर्माता की होगी। संचालन समिति से कोई भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता। फिल्म/वृत्त चित्र का पहले कहीं सार्वजनिक प्रदर्शन न हुआ हो। फिल्म संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की फिल्म प्रोफेशनल श्रेणी में पंजीकृत होगी। किसी भी विवाद का निर्णय हिम सिने सोसायटी एक सोच शिमला द्वारा अंतिम और मान्य होगा। फिल्म / वृत्त चित्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 होगी।

Exit mobile version