Site icon Satluj Times

राज्यपाल ने चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षति का लिया जायजा

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिला के चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर भारी भूस्खलन के कारण हुई क्षति का जायजा लिया और जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश से सेब बाहरी मण्डियों को भेजा जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सेब सही समय पर मण्डियों तक पहुंचे।

उन्होंने निर्देश दिए कि सेब सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 05 प्रदेश में आवश्यक आपूर्ति तथा पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक विभीषिका के कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है।

 

Exit mobile version