Site icon Satluj Times

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज शिमला के रिज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और धर्म के आदर्शों को अपनाया था। स्वराज आंदोलन में उनका एक ही संदेश था और वह संदेश था ‘स्वदेशी, राम राज्य और ग्रामीण विकास’। उन्होंने भारतीय परंपराओं को सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने जीवन में अपनाया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इसके बाद, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सीटीओ चौक पर उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि देश की इन दोनों महान विभूतियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया। आज देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर बनने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version