प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा पर्यटन विकास निगम के होटल होली डे होम में होली पर 14 अप्रैल को आइएएस अधिाकारियों, उनकी पत्नियों, बच्चों के लिए आयोजित पार्टी सुर्खियों में आ गई है। सुर्खियों में इसलिए आ गई है कि इस पार्टी में जमकर होली का गुलाल उड़ा और 75 ने लंच के साथ स्नेक्स लिए जिसमें आइएएस अधिकारी उनकी पत्नियां बच्चे शामिल थे। इसके साथ ही 22 चालकों के लिए भी लंच रखा गया। इस होली पार्टी का 1.22 लाख रुपए का बिल पर्यटन विकास निगम ने जीएडी को चुकाने के लिए थमा दिया है।
इसे होली की पार्टी के लिए जीएडी को भेजे गए इस बिल को चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस तरह की होली पार्टी का पहली बार आयोजन हुआ है। इससे पूर्व रेरा के पूर्व अध्यक्ष रहे श्री कांत बाल्दी द्वारा सरकारी खर्चे से सेब बांटे जाने खूब चर्चा में आया था। होली की इस पार्टी में उक हजार रुपए प्रति प्लेट के आधार पर और 22 चालकों के लंच को जोडकर 1.22 जाख रुपए का बिल आया है। कई अधिकारियों ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कह रहे हैं कि जब निजी लोग थे तो बिल खुद देना चाहिए। इस पार्टी की फोटा को अधिकारियों की पत्नियों ने इंटरनेट मीडिया पर साझा भी की हैं।