भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का कहना है कि पार्टी के लिए सबसे पहले राष्ट्र है और बाकी सब उसके बाद। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर ही जनता के बीच जाते हैं और देश को आगे कैसे ले जा सकते हैं, इस पर निरंतर कार्य करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में चारों सीटें जीतेगी। प्रदेश में कांग्रेस की
सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। जिन गारंटियों के सहारे कांग्रेस ने चुनाव लड़ा, वे पूरी नहीं हो पाई और जनता निराश है। आपदा राहत पर सरकार के आरोप यह धारणा बनाने के लिए हैं कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की
अनदेखी की है जबकि वास्तविकता सबको पता है।