वित्त एवं लेखा अधिकारियों से वित्तीय अनुशासन का पालन करना होगा: देवेश कुमार Satlujtimes Staff 2 months ago अधिकारी संघ की वार्षिक आम बैठक व कार्यशाला आयोजित, 15 सेवानिवृत्त अधिकारी सम्मानित प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने वित्त एवं लेखा अधिकारियों से वित्तीय अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि वित्तीय अनुशासन के बल पर ही प्रदेश को पटरी पर लाया जा सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों में तैनात वित्त अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इस कैडर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आम बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को होटल होली-डे-होम शिमला में किया गया। बैठक के दौरान बीते दो वर्षों में विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं देने के बाद उच्च पदों से सेवानिवृत्त हुए कैडर के 15 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में की। जबकि विशेष सचिव (वित्त)-सह-निदेशक, कोष, लेखा एवं लाटरी विजय वर्धन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष डा. अमर दत्त भारद्वाज ने कैडर को मिल रहे निरंतर समर्थन के लिए सरकार और वित्त विभाग का आभार व्यक्त किया। महासचिव विनोद कुमार गौतम ने भी मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का धन्यवाद करते हुए संघ की गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अधिकारियों की ‘सिविल लिस्ट’ का विमोचन किया गया। निदेशक (कोष एवं लेखा) विजय वर्धन ने सेवानिवृत्त अधिकारियों, उनके परिवारजनों तथा हाल ही में कैडर में शामिल हुए नए अनुभाग अधिकारियों को सम्मानित किया। बैठक में विभिन्न विभागों, बोर्डों व निगमों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा भी की गई। कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों की घोषणा बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को एक वर्ष का विस्तार देने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां इस प्रकार की गई। डा. अमर दत्त भारद्वाज को अध्यक्ष, विनोद कुमार गौतम को महासचिव, मणीत वर्मा को मुख्य सलाहकार, भारत भूषण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करम चंद वर्मा को उपाध्यक्ष (मुख्यालय), हंस राज ठाकुर को उपाध्यक्ष (फील्ड), तेजेश्वर शर्मा को संयुक्त सचिव-I, शशि शर्मा को संयुक्त सचिव-II, अमीर सिंह को संगठन सचिव, ललित कुमार को कोषाध्यक्ष, शुभम शर्मा को सहायक कोषाध्यक्ष व प्रेम वर्मा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। {{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}Your submission failed. The server responded with {{status_text}} (code {{status_code}}). Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More{{/message}}{{#message}}{{{message}}}{{/message}}{{^message}}It appears your submission was successful. Even though the server responded OK, it is possible the submission was not processed. Please contact the developer of this form processor to improve this message. Learn More{{/message}}Submitting…