महंगाई के मुद्दे पर कुशल जेठी और अमन सेठी ने भाजपा को लिया आड़े हाथ,मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना में भ्रष्टाचार का किया खुलासा

0


शिमला, 24 अक्तूबर, 2021ः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संयुक्त पै्रस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी व किसानो-बागवानों के मुद्दे पर कड़े आरोप लगाए।
कुशल जेठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई। पैट्रोल-डीजल लगातार बढ़ती कीमते, खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि व रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रूपये के पार हो गए हैं। वहीं अब डिपूओं में मिलने वाली दालों के दामों में भी वृद्धि कर भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता की महंगाई से कमर तोड़ दी है। जिसका जवाब प्रदेश की जनता आगामी 30 अक्तूबर को देगी। उन्होंने किसानों-बागवानों के मुद्दे पर भी प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में किसान-बागवान सड़कों पर बैठा अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, परंतु भाजपा सरकार चूप्पी साधे बैठी है। भाजपा शासनकाल के गत 4 वर्षों में प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, लेकिन भाजपा की भगवाधारी सरकार बिहार और यूपी के लोगों को रोजगार दे रही है।
कुशल जेठी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना मुफ्त बेबी केयर किट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत उन लोगों को योजना का लाभ मिलता है जिनके बच्चे सरकारी अस्पताल में जन्मे हो। उन्होंने कहा कि बेबी केयर किट के तहत जो 15 जरूरती वस्तुएं दी जाती है। उसका न्यूनतम खूदरा मुल्य 1074.98 रूपये है, जबकि जो वस्तुएं योजना के तहत दी जाती है, उनकी गुणवत्ता बहुत ही निम्न दर्जे की है। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं जोकि बेबी केयर किट में दी जाती है, उन्हें बाजार से खरीदने का मूल्य 500 रूपये से भी कम है। उन्होंने कहा इसमें करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।
इस संयुक्त प्रैस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता कुशल जेठी व अमन सेठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशपाल तनाईक, मीडिया पैनलिस्ट मोनिता चैहान व रोहित शर्मा उपस्थित रहे।
आनंद शर्मा को चुनावी सीजन में ही आती है हिमाचल की याद: रणधीर

पर्यटक की तरह हिमाचल दर्शन का आनंद लेने आते हैं आनंद शर्मा: भाजपा

कहा, तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री रहे आनंद शर्मा ने हिमाचल को क्या योगदान दिया

‘हिमाचल में अपनी तरह हवाई नेता बनाना ही आनंद शर्मा की उपलब्धि’

शिमला।। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा द्वारा मोदी सरकार पर की गई बयानबाजी पर प्रदेश भाजपा ने करारा जवाब दिया है। भाजपा के मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल से सांसद होने के बावजूद कभी आनंद शर्मा को हिमाचल की याद नहीं आती। वह तो बस चुनावी मौसम में हिमाचल दर्शन का आनंद लेने यहां आते हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा की हिमाचल के लिए एकमात्र यही उपलब्धि है कि उन्होंने कांग्रेस में अपनी तरह हवाई नेता तैयार किए हैं जो प्रधान का चुनाव तक नहीं लड़ सकते।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यप्रवक्ता ने कहा, आनंद शर्मा बताएं कि आप तीन बार राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री भी रहे तो हिमाचल के लिए क्या योगदान दिया। और तो और, जब प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था, तब आप कहां थे? रामधीर शर्मा ने कहा कि आनंद शर्मा को हिमाचल की राजनीति के बारे कोई ज्ञान नहीं हैं। वे सिर्फ चुनाव के दिनों में ही हिमाचल पहुंचते हैं, दो बयान देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।

मुख्यप्रवक्ता ने कहा कि आनंद शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले राजनीति की ट्यूशन लगवाने की सख्त जरुरत है ताकि तथ्यों पर बात कर सकें। दरअसल, आनंद शर्मा ने बीते दिनों चुनाव के दौरान देश में बढ़ रही महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। जवाब में रणधीर शर्मा ने आनंद शर्मा को याद दिलाते हुए कहा कि वह केंद्र में मंत्री थे, तब महंगाई में उछाल के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों को जिम्मेदार बताते थे। आज जब पूरी दुनिया कोविड के कारण महंगाई का दौर देख रही है, तब आनंद शर्मा देश की जनता को गुमराह करने में जुटे हैं।

शर्मा ने कहा कि 50 साल से अधिक देश की सत्ता में कांग्रेस ही रही, लेकिन गरीबों के बारे सोचा तक नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर थी और कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से समझौता किया। देश में मोदी सरकार को सात साल हुए, लेकिन आज तक सात रुपये का घोटाला नहीं हुआ।

भाजपा नेता ने कहा कि देश तो दूर, हिमाचल की राजनीति में भी उन्हें कोई नहीं जानता। आनंद शर्मा जो आज तक एक भी चुनाव नहीं जीते, बावजूद इसके पांच से छह बार विधायक जीतने वाले भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि आनंद शर्मा कांग्रेस के वंशवाद की राजनीति में फंसे हैं और अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दए हैं। वह और उनके चहेते कांग्रेसी भी आज तक एक भी प्रत्यक्ष चुनाव नहीं जीत पाए।

रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होते देख कांग्रेस नेताओं का बीपी बढ़ने लगा है। दो नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे तो प्रदेश के 20 विधानसभा क्षेत्रों की जनता भारतीय जनता पार्टी पर फिर अपना विश्वास दोहराते हुए कांग्रेस को आईना दिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here