Site icon Satluj Times

दुबई के निवेशक जनवरी में हिमाचल आएंगे

हिमाचल प्रदेश में निवेश के प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दुबई से लौट आए हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन, पन विद्युत क्षेत्र एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दुबई दौरे के दौरान निवेशकों के सामने पर्यटन, पन विद्युत क्षेत्र एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव रखे हैं। इन प्रस्तावों के बाद निवेशकों ने जनवरी माह में हिमाचल प्रदेश आने की बात कही है।

निवेशकों के प्रदेश आगमन पर हजारों करोड़ रुपए के प्रस्तावों के निवेश पर सहमति बन सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दुबई दौरे के दौरान निवेशकों से ऐसे प्रस्तावों पर चर्चा की है, जिससे प्रदेश के पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इसमें पर्यटन का क्षेत्र शामिल है, जिसमें निवेश की सबसे अधिक संभावना है। इसके अतिरिक्त सरकार की तरफ से आईटी एवं फ्रूूट प्रोसेसिंग में निवेश को लेकर भी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को दुबई से पांवटा साहिब पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ में रात्रि ठहराव के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे, जहां पर वह हिम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

Exit mobile version