Site icon Satluj Times

कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी करूंगा बैठकः मुख्यमंत्री

व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सुक्खू सरकार की नई सोच कांगड़ा प्रवास के दौरान भी देखने को मिली। कांगड़ा जिला के प्रवास के दूसरे दिन चली समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ प्रस्तावित परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने नरवाणा में बायो-डाइवर्सिटी पार्क का देर शाम निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय धर्मशाला में बैठक निर्धारित की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत करवाया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है और इसे बहाल करने में समय लग सकता है।

जिस पर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा के विकास के लिए मोमबत्ती की रोशनी में भी बैठक करनी पड़े तो अवश्य करूंगा।

Exit mobile version