Site icon Satluj Times

मंडी के चार मील में डंगा ध्वस्त, पुलघराट में दरक रहा पहाड़

सुकेती खड्ड में बाढ़ से बल्ह घाटी में करीब 500 हेक्टेयर भूमि में टमाटर की फसल तबाह

मंडी जिले में भारी वर्षा से कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर चार मील के पास पिछले वर्ष क्रेटवाल से लगाया गया अस्थायी डंगा वीरवार दोपहर बाद ध्वस्त हो गया। डंगा गिरने से यहां फोरलेन बंद होने का खतरा मंडरा गया है। फिलहाल यहां दो लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही है। मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में 24 घंटे में कई बार पहाड़ दरकने से मार्ग अवरुद्ध हो चुका है। सुकेती खड्ड में वीरवार सुबह बाढ़ आने से बल्ह घाटी के मैदानी भागों में डडौर से बैहना तक करीब 500 हेक्टेयर भूमि में टमाटर की फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना के लिए अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी-नालों के निकट नहीं जाने की सलाह दी है।

Exit mobile version