Site icon Satluj Times

राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी राम की ही शरण में आना पड़ा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा को दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राम प्रेम छलावा है। भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भी श्रीराम की ही शरण में आना पड़ा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल श्रीराम के नाम से चाहे कितनी भी घृणा, द्वेष व राजनीति कर लें, अंत में आना सभी को श्रीराम की शरण में ही है।

अनुराग ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि आज लोग देख रहे हैं कि किस प्रकार कांग्रेस के लोग पार्टी लाइन से हटकर श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया है। हिमाचल सरकार ने भी स्वयं को प्रभु राम से जुड़ा हुआ दिखाने के लिए 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

Exit mobile version