Site icon Satluj Times

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरेगी कांग्रेस की टीम

प्रदेश कांग्रेस संगठन के पूर्व महामंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रजनीश किमटा ने कहा है कि जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं की एक टीम दिल्ली जाएगी और कांग्रेस के चुनाव प्रचार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में हिमाचल के लोगों की एक बहुत बड़ी तादाद है जो कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार को धार देगी।

रजनीश किमटा ने कहा है कि दिल्ली में इस बार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इसमें दिल्ली में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों का एक बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा है कि देश भाजपा की तानाशाही से परेशान है।

किमटा ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सक्रियता से भाजपा परेशानी में है। राहुल गांधी देश की आवाज और प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। जबकि भाजपा लोगों का ध्यान इन मुद्दों से हटाने के लिये उनके यानि राहुल गांधी के बयानों को तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि देश भाजपा की असलियत को जान चुका है और अब वह इसके किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं।

Exit mobile version