Site icon Satluj Times

कांग्रेस पलटू नेताओं को अपने बयानों से पलटने की पुरानी आदत: कश्यप

कांग्रेस छिन भिन्न, अपने ही नेतृत्व पर भरोसा नहीं।
रामलाल ठाकुर के आँसु बयान करती है कांग्रेस की नाजुक हालत।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति रामलाल ठाकुर के आंसुओं से बयान होती है। रामलाल ठाकुर का दुःख कांग्रेस के भीतर की स्तिथि को साफ दर्शाता है।कांग्रेस पार्टी छिन भिन्न हो चुकी है और उसके पास एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।एक कुर्सी के अनेकों चाहवान कांग्रेस पार्टी में मौजूद है, पर उनका सत्ता में आना तो नामुमकिन है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उद्धृत किया है कि राहुल और प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्व और समय नहीं देते हैं, यही वजह है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। यह कांग्रेस नेताओं की अपनी पार्टी के प्रति गंभीरता को दर्शाता है कि ऐसे नेता किसी राज्य या राष्ट्र का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ष्यह राहुल गांधी पर निर्भर है कि वह पार्टी को समय देना चाहते हैं, या जीवन में अन्य चीजें करना चाहते हैं। यह उन्हें तय करना है। यदि वह नहीं चाहते हैं तो समय दें, पार्टी में कई नेता और दिग्गज हैं जो उस स्थान को भर सकते हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दर्द उनकी वाणी में साफ झलक रहा है।
Exit mobile version