कांग्रेस के नेता एवं जिला सिरमौर के महामंत्री हरप्रीत सिंह रतन जोकि विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से नाता रखते है ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिल्ली स्थिति निवास पर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की।
हरप्रीत सिंह रतन लंबे समय से कांग्रेस अल्पसंखयक मोर्चा के उप-प्रधान भी रह चुके है।
हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनकी भावनाओं को कांग्रेस पार्टी ने अनदेखी कर दिया जाता है।