भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले सत्ता में आकर पीढ़ी दर पीढ़ी लूट मचाना कांग्रेस की संस्कृति कांग्रेस-राष्ट्रीय जमानत पार्टी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल की अध्यक्ष और उनके परिवार बेल पर: कश्यप
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार वाद ट्रेन है। कन्याकुमारी से लेकर हिमाचल होते हुए कश्मीर तक कांग्रेस पार्टी उन परिवारों द्वारा शासित है जो सदियों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में राज परिवारों की तरह शासन कर रहे हैं। कांग्रेस में नए नेतृत्व का जुड़ना और बड़ा बनना काफी कठिन है
उन्होंने कहा कि बहुत वरिष्ठ पुराने कांग्रेस नेता विजय सिंह मनकोटिया ने भी अपने प्रैस संबोधन में उद्धृत किया कि कांग्रेस चयनित परिवारों द्वारा शासित पार्टी है।कांगड़ा जिले में 15 में से 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं के परिवारों का शासन है।
भाजपा लम्बे समय से यही बोल रही है की कांग्रेस परिवारवाद की जननी है और उसी मानसिकता से ग्रस्त हैए आज कांग्रेस को यथा स्थिति उनके अपने ही नेता अपनी जुबानी बता रहे है।कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के अधिकतम नेता जमानत पर हैं। अगर आप कांग्रेस के पदानुक्रम को देखें तो दिल्ली से लेकर हिमाचल तक के नेता जमानत पर हैं।
उनकी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया एवं राहुल, प्रदेश में प्रतिभा सिंह और नेता आशा कुमारी भी जमानत पर चल रहे हैं।कांग्रेस एक राष्ट्रीय जमानत पार्टी लगती है, जहां श्रेष्ठ नेतृत्व की दो बड़ी उपलब्धि है एक परिवार को संरक्षण एवं दूसरा बेल पर पार्टी का संचालन करना।