Site icon Satluj Times

कांग्रेस सरकार दुख की सरकार.. कर रहे प्रदेश पर महंगाई की मार : बरागटा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा की महंगाई हटाने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने आते ही डीजल के दामों में 3 रू प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। उसके तीन महीने बाद दोबारा 3.50 रू प्रति लीटर की वृद्धि कर दी।जिस कारण जनता पर भारी बरसात के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की मार भी पड़ रही है।
उन्होंने ने कहा कि पिछले 8 महीने में खाद्य तेलों के दाम राशन डिपुओं में दो बार बढ़ गए। डिपुओं में दाल पर 16 रू किलो का दाम बढ़ना प्रदेश की जनता के साथ धोखा है।
भारी बरसात के कारण गरीब जनता का वैसे ही परेशान है, उपर से दालों और डीजल का रेट बढ़ा कर प्रदेश सरकार ने जनता पर दोहरी मार की है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की इस कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता परेशान है।
Exit mobile version