चंडीगढ़ में कांग्रेस की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारने पर चर्चा हुई। अब इसका निर्णय पांच व छह अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। भाजपा से छिटकने वालों पर हाईकमान से चर्चा के बाद ही होगा निर्णय। प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा की छह सीटों पर भी उपचुनाव होना है। अभी बैठक जारी है।