Site icon Satluj Times

विश्व संवाद केंद्र न्यास की कमान राजेश बंसल के पास यथावत रहेगी

राज्य मुख्यालय के नाभा क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत कार्यालय में विश्व संवाद केंद्र शिमला न्यास के चुनाव सम्पन्न हुए। इस दौरान न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। देर शाम हुए न्यास के चुनाव में राजेश कुमार बंसल को पुनः अध्यक्ष,यादविंद्र सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, मोती लाल को पुनः सचिव, प्रकाश भारद्वाज को सह-सचिव और कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, दलेल सिंह ठाकुर, अनिल भारद्वाज, निशा ठाकुर, नीतू वर्मा और राजेंद्र शर्मा को न्यास का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके उपरांत बैठक में न्यास के वर्षभर के कार्यों की समीक्षा हुई और आगामी बजट पर चर्चा की गई। बैठक में आने वाले वित्त वर्ष में किये जाने वाले कार्यों देवर्षि नारद जयंती संगोष्ठी, पत्रकार परिवार मिलन, नागरिक पत्रकारिता और वर्षभर किये जाने वाले सेवा कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके लिए बजट का प्रावधान किया गया। बैठक में विश्व संवाद केंद्र का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए दो वैतनिक कर्मचारी रखने का भी निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version