मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को सुबह दस बजे से लेकर ग्यारह बजे के बीच में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है।
मुख्यमंत्री सुक्खू आज दोपहर बाद अनाडेल हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुए और सांय छह बजे हिमाचल सदन पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे।
मुख्यमंत्री सुक्खू लोगों से मिले और करीब सात बजे अधिकारियों के बिना निकले। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान नेताओं से मिले हैं।