मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल्ली एम्स में आईसीयू में उपचार चल रहा है। यहां पर डाक्टरों की निगरानी में उन्हें भर्ती किया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर ये बड़ी बात सामने आई है। ऐसे में इस सप्ताह शिमला वापस आने की संभावना कम ही लग रही है। एम्स में उपचाराधीन मुख्यमंत्री सुक्खू अभी दो से तीन दिन आईसीयू में ही रहेंगे।
इसके बाद डाक्टरों के परामर्श पर उन्हें जनरल स्पेशल कमरे में शिफ्ट किया जाएगा। आईसीयू में रहते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू के जरूरी टेस्ट रोजाना हो रहे हैं। यहां पर भी डाक्टरों की एक पूरी टीम चौबीस घंटे उनका स्वास्थ्य जांच रही है। एम्स के आईसीयू में भर्ती मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोलाजी विभाग के डाक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है।
मुख्यमंत्री से किसी को मिलने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री हालांकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन आईसीयू में उन्हें रखे जाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि यहां पर मुख्यमंत्री सुक्खू सही तरीके से आराम कर पाएंगे और लोग उनसे ज्यादा नहीं मिल सकेंगे। एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री सुक्खू से केवल परिवार के सदस्यों को ही आईसीयू में मिलने की इजाजत है।
आईसीयू में मिलने की अनुमति नहीं होने के चलते अशोक गहलोत पत्नी व बेटियों से मिले