Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के समीप हीरानगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 20 लोग घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तुरंत दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exit mobile version