Site icon Satluj Times

दिल्ली हवाई अड्डे से सीधे कांग्रेस आलाकमान पहुंचे और शिमला लौट आए

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह बिना किसी तय कार्यक्रम के दिल्ली गए और दोपहर बाद शिमला लौट आए। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री सुक्खू सीधे कांग्रेस आलाकमान पहुंचे। जहां पर नेताओं से मंत्रणा करके सीधे हवाई अड्डे पहुंचे और शिमला लौट आए। कहा जा रहा है कि आज हुई बैठक में राज्यसभा भेजने के लिए नाम पर निर्णय हो गया है। राज्यसभा के नामांकन से पहले कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ल भी शिमला आ रहे हैं। बताया जाता है कि वो 14 फरवरी को शिमला में होंगे और इसी दिन नेताओं के साथ शाम को उनकी बैठक होगी। इसमें नामांकन की रणनीति बनाई जाएगी।

Exit mobile version