Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री सुक्खू अधिकारियों से मांगेंगे उपलब्धियों का ब्यौरा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को सरकार के सचिवों व विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अधिकारियों को तीन साल की उपलब्धियों का ब्यौरा देना होगा। सचिव बताएंगे कि अब तक विभागों ने ऐसी कितनी योजनाएं जन कल्याण के लिए शुरू की और उनका कार्यान्वयन किया। सचिवालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार इस साल के अंतिम दिसंबर महीने में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस तीन वर्षाें में सरकार की मुख्य उपलब्धियां क्या-क्या रही। हाल ही में प्रदेश सरकार ने 7 सूत्रीय प्राथमिकताएं निर्धारित की है। मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सात प्राथमिकताओं को अगले दो साल तक सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से 10 गारंटियों में से पूरी की जा चुकी 6 गारंटियों का लाभ कितने लक्षित वर्ग तक पहुंचा है, इसकी जानकारी बैठक में रखनी होगी।

Exit mobile version