Site icon Satluj Times

शोक में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने झंडा फहरा कर परेड की सलामी ली। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बीच सादे तरीके से मनाए गए स्वतंत्रता समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू का भाषण आपदा पर केंद्रित रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेने के बाद संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा का पहाड़ टूट पड़ा है, मन दुखी है, कई लोगों ने अपनों को खोया है।

इस दौरान प्रदेश में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि जख्म पैसे से नही भरे जा सकते, लेकिन सरकार एक-एक पैसा एकत्रित कर लोगों को राहत देगी।

स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली धनराशि 25 हजार की गई

स्वतंत्रता सेनानियों को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार देने की घोषणा। स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं के लिए 15 हजार से 20 हजार बढ़ाया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन को 50 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की गई है। शहीदों के आश्रितों को अब 20 लाख की जगह अब 30 लाख दिए जायेंगे। उनके आश्रितों को 7 लाख की राशि देने की घोषणा की है। अपंग व्यक्तिओं को सम्मान राशि भी बढ़ाई गई है।

Exit mobile version