Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं।

इससे पूर्व, नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं तथा मीडिया के साथ संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा।

राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा।

 

Exit mobile version