Site icon Satluj Times

आज केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं मुख्यमंत्री

दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री सुक्खुविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम तो आया नहीं है, लेकिन ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि मुख्यमंत्री सुक्खू सात फरवरी तक दिल्ली में रह सकते हैं। ऐसे में इस दौरान मुख्यमंत्री निश्चित तौर पर केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य के लंबित मामलों से अवगत करवाएंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह साढ़े दस बजे दिल्ली रवाना हुए थे।

Exit mobile version